निशुल्क चिकित्सा शिविर में 382 व्यक्ति लाभान्वित

भीलवाड़ा| जिले के भगवानपुरा कस्बे में महावीर इंटरनेशनल भगवानपुरा, निर्मला देवी ओस्तवाल सेवा संस्थान एवं जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 382 मरीजों की जांच कर उपचार एवं परामर्श दिया। संस्था अध्यक्ष प्रहलाद टेलर ने बताया कि शिविर का शुभारंभ महावीर प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद जोन चेयरमैन चंद्रा रांका, पूर्व जोन चेयरमैन कन्हैयालाल बोरदिया, अपेक्स मेडिकल सह निदेशक गौतम दुगड़, अपेक्स सह निदेशक दीपा सिसोदिया एवं जैन समाज अध्यक्ष नवरतनमल सिसोदिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिविर प्रभारी गौतम दुगड़ ने बताया कि मल्टी स्पेशलिटी शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश भदादा, फिजिशियन डॉ. एलएल सिंघवी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. हर्ष बापना एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षित पांचाल ने सेवाएं दीं। सभी मरीजों की ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जांच निशुल्क की। इस अवसर पर जैन समाज मंत्री मदन भंडारी, थला शाखा अध्यक्ष नंदलाल कुमावत, गंगापुर अध्यक्ष लादूलाल मेहता, पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिसोदिया, सचिव संजय सिसोदिया, कमलेश सोमानी सहित व्यापार मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *