भीलवाड़ा | राजस्थान सुवालका कलाल महासभा संस्थान की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मान समारोह नेहरू विहार में आयोजित हुआ। प्रदेश प्रवक्ता कैलाश सुवालका (हलेड) ने बताया कि मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल एवं शहर विधायक अशोक कोठारी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अध्यक्षता सुवालका समाज जिलाध्यक्ष श्यामलाल फुकिया ने की। इस अवसर पर सांसद दामोदर अग्रवाल ने महासभा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश सुवालका सांगानेर को पद की शपथ दिलाई। देव उठनी ग्यारस पर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की।


