धौलपुर। जिला अग्रवाल महासमिति के बसेड़ी में आयोजित द्विवार्षिक चुनावों में अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र गोयल सरमथुरा को निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। उपाध्यक्ष नरेश बंसल, मंत्री विनोद अग्रवाल, उपमंत्री मनोज सिंहल सरा नी खेरा, निरीक्षक विनोद गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ प्रखर मंगल, प्रचार मंत्री मुरारी लाल मित्तल, संगठन मंत्री के के गोयल को चुने गए । चुनाव अधिकारी प्रेम मंगल ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महा मंत्री पद पर आगामी तिथि को चुनाव कराए जाएंगे।


