ये तस्वीर रायपुर रेलवे स्टेशन की है। रेलवे स्टेशन में इन दिनों ओवरब्रिज को पेंट किया जा रहा है। लेकिन इस काम में सुरक्षा मानकों को अनदेखा किया जा रहा है। मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही ओवरब्रिज में रस्सी के झूले से लटककर पेंटिंग कर रहे हैं। इसके चलते हादसे की आशंका बनी हुई है। रेलवे पटरी के बीच ऊंचाई में झूलते हुए इस तरह पेंटिंग करना खतरे से कम नहीं है। यही नहीं मजदूरों के पास न तो सेफ्टी बेल्ट है और न ही हेलमेट व अन्य उपकरण। इन सुरक्षा उपकरणों के बगैर ही मजदूर ओवरब्रिज के किनारे खड़े होकर पेंटिंग का काम कर रहे हैं। कर्मचारियों के पास ओएचई तार भी नजर आ रहा है। हालांकि रेलवे ने काम के चलते 1.5 से 1.45 बजे तक ब्लॉक लिया था। ठेकेदारों को सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखकर ही काम कराना है। यदि मजदूर बगैर सुरक्षा के काम कर रहे हैं तो ये गलत है। मैं इसकी जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करूंगा।
अवधेश कुमार त्रिवेदी, सीनियर डीसीएम रायपुर रेल मंडल


