प्रिंटिंग प्रेस एंड डिजाइनिंग एसोसिएशन की आमसभा आयोजित

पाली | शहर के प्रिंटिंग प्रेस एंड डिजाइनिंग एसोसिएशन की आमसभा रविवार को हुई। इसमें 21 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। सर्वसम्मति से सुशील शर्मा एवं नारायण चौधरी को संस्था का संरक्षक नियुक्त किया। साथ ही मार्गदर्शक मंडल में पूर्व अध्यक्ष चम्पालाल माली, प्रदीप भाटी एवं ओमप्रकाश बागड़ी को मनोनीत किया। अध्यक्ष रविन्द्र सोनी कार्यकारिणी में उत्तम सिंह राजपुरोहित को उपाध्यक्ष, माणक चौहान महासचिव, अमजद जोया सचिव, गोविंद सांखला कोषाध्यक्ष, दीपक देवड़ा सह कोषाध्यक्ष, जाहिद गौरी प्रवक्ता, अमित भाटी व रामाशंकर प्रजापति संगठन मंत्री, भागीरथ व दिनेश सिंह राजपुरोहित सांस्कृतिक मंत्री, महावीर गोस्वामी व जितेन्द्र बोथरा प्रचार-प्रसार मंत्री को जिम्मेदारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *