सड़क हादसा:बागोड़ा से जसोलधाम आ रहे पैदल श्रद्धालुओं को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत व 3 घायल

भारतमाला एक्सप्रेस वे पर मूठली सरहद में मिनी ट्रक की टक्कर से जत्थे में शामिल तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं तीन जने घायल हो गए। सूचना पर सिवाना थानाधिकारी चंद्रसिंह भाटी ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीन जनों को मृत घोषित कर दिया। घायलों में दो जनों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। शनिवार रात करीब 9 बजे जालोर के बागोड़ा से श्रद्धालुओं का पैदल जत्था जसोलधाम की तरफ जा रहे थे। इस दौरान भारतमाला एक्सप्रेस वे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना पर सिवाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शिकाराज देवासी (35) निवासी दादाल बागोड़ा, जालाराम मेघवाल (35) पुत्र केवाराम निवासी पूनासा बागोड़ा व महेशाराम (35) पुत्र बाबराराम देवासी निवासी बागोड़ा को मृृत घोषित किया गया। लीलाराम पुत्र भलाराम देवासी निवासी बागोड़ा, किशनाराम पुत्र भूराराम देवासी निवासी लोहारवा धोरीमन्ना व नेमगिरी पुत्र ओमगिरी निवासी बागोड़ा का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। हादसे की जानकारी पर नाहटा जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घायलों से कुशलक्षेम पूछी। जालोर जिले के निवासी श्रद्धालुओं का जत्था जसोलधाम दर्शन के लिए आ रहा था। बागोड़ा से भारतमाला एक्सप्रेस-वे से होते हुए मूठली सरहद में टोल के समीप पहुंचने वाले थे। जत्थे में पिकअप वाहन में खाना बनाने वाले सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद थे। इस दौरान मूठली टोल से कुछ दूरी पर पीछे से तेज रफ्तार आ रही मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। एक्सप्रेस वे पर रात में पैदल यात्रा करना अत्यंत खतरनाक है और इससे बचना चाहिए। यदि मजबूरी हो, तो सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें, टॉर्च या मोबाइल लाइट का प्रयोग करें, ट्रैफिक की विपरीत दिशा में चलें और हमेशा साइड पट्टी का उपयोग करें। तेज रफ्तार वाहनों से सावधान रहें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।रात में हल्के रंग के कपड़े पहनें ताकि वाहन चालकों को आप दूर से दिख सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *