पाली | ओझा का बास निवासी मोहन जैन पुत्र स्वर्गीय संपत्तराज जैन का निधन हो गया। सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता निर्मल बालिया, आई बैंक सोसाइटी के हुक्मीचंद मेहता एवं गौतम चोपड़ा ने दिवंगत की धर्मपत्नी विनीता, पुत्री काव्या भाई देवेंद्र से दिवंगत के नेत्रदान के लिए निवेदन किया। स्वीकृति मिलते ही दिवंगत की दोनों आंखें दान में प्राप्त कर जयपुर भिजवाई।


