पाली | शहर के लोढा स्कूल में राष्ट्रीय गीत के 150 साल पूरे पर स्वतंत्रता का मंत्र वंदेमातरम् समृद्धि का मंत्र आत्मनिर्भर भारत जिला प्रशासन, कला संस्कृति व जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय 2 दिवसीय प्रदर्शनी का कलेक्टर एलएन मंत्री ने उद्घाटन किया। अधिकारियों व लोगों ने प्रदर्शनी को देखा। इस दौरान एडीएम डॉ. बजरंग सिंह, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सहायक निदेशक सौरभ सिंगारिया, कार्यालय सहायक प्रशासनिक अधिकारी नरपत सिंह, कनिष्ठ सहायक जगदीश मीणा, सूचना सहायक यूगल किशोर आदि मौजूद रहे।


