राजाराम मंदिर का पाटोत्सव 28 को

पाली | समस्त आंजना पटेल समाज के तत्वावधान में 28 जनवरी को राजारामजी मंदिर पाली में 27वां पाटोत्सव मनाया जाएगा। संत श्री राजा राम मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष खीमाराम चेंडा ने बताया कि 27 जनवरी शाम 9 बजे भजन संध्या होगी। इसमें गायक कलाकार ललिता एंड पार्टी जोधपुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। 28 जनवरी को पाटोत्सव होगा। मंदिर के शिखर पर ध्वज के लाभार्थी द्वारा ध्वजा चढ़ाई जाएगी। समस्त आंजना पटेल समाज द्वारा महाप्रसादी की जाएगी। सभी समाज के भामाशाह बोली दाताओं का समाज द्वारा बहुमान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *