चारभुजा नाथ मंदिर निर्माण का नक्शा प्रस्तावित

भास्कर संवाददाता | पाली श्री क्षत्रिय घांची समाज महासभा की बैठक में चारभुजा नाथ मंदिर जीर्णोद्धार व मेले को लेकर चर्चा हुई। महासभा अध्यक्ष आनंद सोलंकी ने अध्यक्षता की। चारभुजा नाथजी मंदिर जीर्णोद्धार कर मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर नक्शा प्रस्तावित किया गया। मंदिर निर्माण को लेकर एक लाख ग्यारह हजार की राशि देकर 36 समाजजन आजीवन सदस्य भी बने। मंदिर निर्माण पूर्ण होने तक समिति अस्तित्व में रहेगी। संस्था अध्यक्षों का सम्मान भजन संध्या में होगा। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मंदिर स्थित मेला मैदान में सीमेंटेड ब्लॉक व टीन शेड के लिए 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। अध्यक्ष आनंद सोलंकी ने आगामी वार्षिक मेला और ऐतिहासिक बनाने को लेकर 9 संयोजकों की नियुक्ति की। इसमें खेताराम परिहारिया कोसेलाव, भंवरलाल परमार छावनी, पुखराज चौधरी सुमेरपुर, मंशाराम परमार बाली, सुरेश कुमार सुमेरपुर, भीमाराम बोराणा ढाबर, मूलाराम भाटी मंडिया, कालूराम पंवार, हनुमान भाटी कोसेलाव सहित मीडिया और आईटी मंत्री लादूराम परमार चाणोद को मनोनीत किया। कन्हैयालाल पंवार, पोकरराम परमार, चेतन आर्य, हीराराम सोलंकी खांगड़ी, राजाराम परिहार, रमेश राठौड़, खीमाराम परमार, छगनलाल बोराणा समेत समाज बंधुओं ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *