जांगिड़ समाज के राज्य स्तरीय क्रिकेट में पाली की टीम जीती

भास्कर संवाददाता | पाली जयपुर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा राजस्थान के तत्वाधान में युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को जयपुर में हुई। इसमें पाली एवं जयपुर ईस्ट के बीच मुकाबला हुआ। पहले टॉस जीतकर पाली टीम बल्लेबाजी करने उतरी। जिसने 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए। पाली के जांगिड़ ब्राह्मण समाज के ऑल राउंडर क्रिकेटर मीतेश जांगिड़ ने नाबाद 2 चौके व 13 छक्के लगाकर 39 बॉल पर रिकार्ड 113 रन बनाए। कृष्ण पाल ने 4 रन, कुशल जांगिड़ ने 12 रन का योगदान दिया। इस प्रकार पाली ने तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए। जबाब में जयपुर ईस्ट की टीम ने तय 12 ओवर मे 7 विकेट पर 107 रन ही बना सकी। पाली की टीम ने 42 रन से मैच जीत िलया। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष भंवरलाल आसदेव एवं पाली अध्यक्ष रामचन्द्र पिड़वा ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *