शिमला में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह:CM की मौजूदगी में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण, जिलों में मंत्री फहराएंगे तिरंगा, सैन्य परेड-झांकियां आकर्षण का केंद्र

हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आज शिमला के रिज पर मनाया जाएगा। यहां पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद राज्यपाल परेड की सलामी लेंगे। इसी तरह, जिलों में विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री झंडा फहराएंगे। वहीं रिज पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों निकाली जाएगी और सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक दिखाई देगी। यह झांकियां कृषि, बागवानी, वन, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, उद्योग, ग्रामीण विकास, पशुपालन, भाषा एवं संस्कृति विभाग सहित नगर निगम शिमला और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निकाली जाएगी। इनके जरिए प्रदेश की उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। परेड कमांडर लेफ्टिनेंट शाश्वत तिवारी (जेएंडके राइफल) के नेतृत्व में विभिन्न सैन्य और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी। इसमें भारतीय सेना, आईटीबीपी, सशस्त्र सीमा बल, हिमाचल पुलिस, महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड, पूर्व सैनिक, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड तथा आपदा प्रबंधन बल की टुकड़ियां शामिल होंगी। राज्य स्तरीय समारोह के लिए रिज को विशेष रूप से सजाया गया है। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहेंगे। जिलों में ये मंत्री फहराएंगे तिरंगा सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री कांगड़ा, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ऊना, कृषि मंत्री चंद्र कुमार चंबा, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बिलासपुर, राजस्व मंत्री जगत नेगी किन्नौर और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर कुल्लू में तिरंगा फरहाएंगे। मंडी में धर्माणी करेंगे ध्वजारोहण पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह हमीरपुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मंडी, खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा सोलन और एचपी टूरिज्म डवलपमेंट बोर्ड के वाइस चेयरमैन आरएस बाली लाहौल स्पीति जिला के मुख्यालय केलांग में तिरंगा फहरांगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *