जी-राम-जी योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर: सिंह

बैकुंठपुर | जिला मुख्यालय स्थित मानस भवन बैकुंठपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत जी-राम-जी जनजागरण अभियान के तहत जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि व विकसित भारत जी-राम-जी के प्रदेश सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। वीबी जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला बनेगी। इस योजना के माध्यम से गांवों में कौशल विकास, लघु व कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। जिला संगठन प्रभारी ललन प्रताप सिंह ने कहा कि विकसित भारत का सपना गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा के आत्मनिर्भर बनने से ही साकार होगा। वीबी जी-राम-जी टोल के प्रदेश सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल ने बताया कि यह बिल लोकसभा व राज्यसभा में पूर्ण बहुमत से पारित हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *