मां तुझे सलाम… संदेशे आते है…जैसे गीतों पर प्रस्तुतियां दी:गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या में देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, शहीदों के परिजनों का सम्मान किया

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार की शाम टाउनहॉल में सुखाड़िया रंगमंच सभागार में जमी। सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर इस कार्यक्रम को खास ​बना दिया। मां तुझे सलाम… संदेशे आते है…जैसे गीतों पर प्रस्तुतियां देते हुए माहौल को देशभक्ति में डूबो दिया और भारत माता के जयकारे लगे। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के तत्वावधान में नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा एवं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से लबरेज़ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभागार को तालियों की गड़गड़ाहट और भारत माता के जयघोष से गुंजायमान कर दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने हर दर्शक का मन मोह लिया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, इसके पश्चात वंदे मातरम, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता थीम पर आधारित प्रस्तुति, तथा प्रज्ञा चक्षु विद्यालय के विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुति समेत विविध प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में अमर शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी के माता-पिता धर्मचंद नागोरी और श्रीमती सुशीला देवी, मेजर मुस्तफा की मां फातिमा बोहरा भी विशेष रूप से मौजूद रहे कार्यक्रम संयोजक सीमा आमेटा ने स्वागत किया। कार्यक्रम मे सीडीइओ प्रतिभा गुप्ता, ज़िला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती,अतिरिक्त ज़िला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर, मोहनलाल मेघवाल, लक्ष्मण सालवी, सीईओ गाइड अभिलाषा शर्मा भी मौजूद रहे। सेंट एन्थोनी स्कूल के बच्चों ने वन्देमातरम पर डांस से देश भक्ति, पहाड़ा स्कूल की बेटियों, प्रज्ञा चक्षु स्कूल के दिव्यांग बच्चों द्वारा राजस्थानी डांस प्रस्तुतियां दी। 21 अमर शहीदो को रंगमंच से बच्चों ने श्रद्धांजलि देकर याद किया। तस्वीरों में देखे कार्यक्रम की प्रस्तुतियां…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *