अमृतसर | केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण ‘युवा आपदा मित्र’ योजना के तहत अमृतसर के आईकेजी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी खासा रोड कैंपस में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 24 जनवरी से 30 जनवरी तक चलने वाले इस सात दिवसीय प्रशिक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र के 300 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को भूकंप, बाढ़, आगजनी और सड़क दुर्घटनाओं जैसी विपरीत परिस्थितियों में राहत व बचाव कार्य करने के वैज्ञानिक तरीके सिखाए जा रहे हैं। कोर्स कोऑर्डिनेटर अंकुर शर्मा ने बताया कि स्वयंसेवकों को रेस्क्यू तकनीकों के साथ कित्सा का फील्ड प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।


