अमृतसर | आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश महासचिव राकेश राठौर और पूर्व सांसद श्वेत मलिक विशेष रूप से शामिल हुए। राकेश राठौर ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि जल्द ही मोगा में भाजपा की एक राज्य स्तरीय विशाल रैली होगी, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। राकेश राठौर ने मोदी सरकार की नई ‘जी-राम-जी’ योजना (संशोधित मनरेगा) का बचाव करते हुए पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप योजना को लेकर भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं।


