पिस्तौल, राइफल के साथ बठिंडा-तरनतारन के 2 युवक काबू

थाना चाटीविंड पुलिस ने गश्त और तलाशी अभियान के दौरान 2 युवकों को अवैध हथियारों के साथ काबू किया। दोनों आरोपी किसी संगीन वारदात की फिराक में बताए जा रहे हैं। एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को वह साथी कर्मचारियों के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव महिमा के पास दो युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं। दोनों के पास हथियार होने की सूचना थी। जिसके बाद पुलिस ने गांव महिमा के पुल के पास नाकाबंदी की। कुछ ही देर में दो युवक सामने से आते दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक सिंगल बैरल राइफल, एक पिस्तौल 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा दोनों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आजाद सिंह निवासी भाणा बस्ती, दुल्लेवाल, जिला बठिंडा और मनबीर सिंह उर्फ बुट्टर निवासी गांव तारा सिंह भिखीविंड, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *