भगवान वाल्मीकि चौक से आगे पुतलीघर-छेहर्टा जीटी रोड पर गहरे गड्ढे दोपहिया वाहनों और ई-रिक्शा चालकों के लिए आफत बन गए हैं। अचानक सामने आने वाले इन गड्ढों के कारण चालक संतुलन खो देते हैं, जिससे अन्य वाहनों के साथ गंभीर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। व्यस्त मार्ग होने के बावजूद प्रशासन की अनदेखी राहगीरों पर भारी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन पहल कर इन गड्ढों को जल्द ठीक करवाए।


