राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह:गाड़ी पर चिपकाकर लाए पार्किंग का पास, यातायात में बदलाव

सवाई मानसिंह स्टेडियम में 26 जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह होगा। यातायात को सुव्यवस्थित रखने के लिए विशेष प्रवेश, पार्किंग व ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों के पास वाहन पास है, वे उसे गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगाएं और उसी गेट से प्रवेश करें, जो पास पर अंकित है। इन रास्तों से करेंगे एंट्री आम नागरिक परेड में शामिल टुकड़ियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं व कलाकारों का प्रवेश टोंक रोड की ओर स्थित स्टेडियम के पूर्वी द्वार से होगा। वाहनों की पार्किंग एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड में होगी। गेट 18, 19 और 21 के कार्डधारी अतिथियों का प्रवेश दक्षिणी द्वार से होगा, जो विधानसभा के पास स्थित है, और उनके वाहन स्टेडियम के अंदर निर्धारित पार्किंग में खड़े होंगे। गेट 02, 03 और 24 के कार्डधारी उत्तरी द्वार, यानी भवानी सिंह रोड की ओर से प्रवेश करेंगे। इनकी पार्किंग गेट 1 से 16 के बीच निर्धारित स्थानों पर होगी। गेट नंबर 22 व 23 के कार्डधारी अति विशिष्ट अतिथियों और अन्य अतिथियों का प्रवेश पश्चिमी द्वार से होगा, जो यूथ हॉस्टल के पास स्थित है। ट्रैफिक डायवर्ट भवानी सिंह रोड, जनपथ, टोंक रोड और पंकज सिंघवी मार्ग पर यातायात को आवश्यकता अनुसार डायवर्ट कर समानांतर मार्गों से निकाला जाएगा। अम्बेडकर सर्किल से रामबाग चौराहा तक, भवानी सिंह रोड, रामबाग चौराहे से यूनिवर्सिटी मोड़ तक टोंक रोड और यूथ हॉस्टल के आसपास के क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पूरी तरह निषेध रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *