सूरजगढ़ में ‘ब्लैक थार’ का तांडव,:मंदिर से लौट रहे बुजुर्ग को कुचला, टोल बैरियर तोड़कर भागते समय पुलिस ने दबोचा,रघुनाथपुरा टोल प्लाजा के पास हुआ दर्दनाक हादसा

सूरजगढ़ थाना इलाके में रविवार रात एक तेज रफ्तार थार ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए भागने की कोशिश की, जिसे बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुरा निवासी 70 वर्षीय धर्मपाल रोज की तरह शाम को हाईवे पार कर पास ही स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। जब वह मंदिर से दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी सूरजगढ़ से चिड़ावा की ओर जा रही एक काले रंग की थार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि बुजुर्ग को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टोल बैरियर तोड़कर फिल्मी स्टाइल में फरार होने की कोशिश हादसे के बाद थार चालक ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं। घायल को संभालने के बजाय उसने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। भागते समय उसने रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर लगे बैरियर को भी टक्कर मारकर तोड़ दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और दिल्ली की ओर जा रहे एक अन्य वाहन चालक ने तुरंत घायल धर्मपाल को चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाकाबंदी कर थार को पकड़ा घटना की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा के नेतृत्व में पुलिस टीम अलर्ट हुई। जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई। सूरजगढ़ पुलिस ने चिड़ावा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया, भाग रही काली थार को चिड़ावा के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *