छुट्टियां–सेरापाटा… मुंबई, दिल्ली रूट पर बुकिंग फुल:यात्री दबाव ज्यादा, कई ट्रेनों में वेटिंग के टिकट बंद

वीकेंड और गणतंत्र दिवस की लगातार छुट्टियों के कारण दिल्ली, मुंबई सहित अन्य प्रमुख रूट की ट्रेनों में जबरदस्त यात्री दबाव देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग टिकट बनना भी बंद हो गए हैं और कई ट्रेनों में रिग्रेट (नो-रूम) की स्थिति बन गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक यही हालात बने रहने की संभावना है। ट्रेनों में जहां भारी वेटिंग चल रही है, वहीं फ्लाइट के किराए भी आसमान पर हैं। कई रूट पर हवाई किराया सामान्य से दोगुना या इससे भी ज्यादा हो गया है। उधर, मुंबई, पुणे सहित अन्य रूट की वोल्वो कोच बसों में भी करीब 35 फीसदी तक ट्रैफिक बढ़ गया है। 25 और 26 जनवरी को इंदौर-बांद्रा, अवंतिका एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, इंदौर-दिल्ली और दिल्ली एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग या रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंदौर से गोंदिया फ्लाइट आज से इंदौर से गोंदिया के लिए स्टार एयर फिर से फ्लाइट का संचालन शुरू करेगी। फ्लाइट 26 जनवरी से शुरू होगी। फ्लाइट इंदौर से सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। अप्रैल से यह फ्लाइट नियमित हो जाएगी। यह रहेगा शेड्यूल एसीआई–एएसक्यू सर्वे (अक्टूबर–दिसंबर 2025) की तिमाही रिपोर्ट में इंदौर एयरपोर्ट टॉप–5 से बाहर होकर छठे स्थान पर पहुंच गया। रेटिंग 4.93 से घटकर 4.90 रही। पुणे पहले, त्रिवेंद्रम दूसरे, गोवा तीसरे, देहरादून चौथे और वाराणसी पांचवें स्थान पर रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *