रतलाम में मंत्री चेतन्य काश्यप फहराएंगे तिरंगा:उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

रतलाम में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का मुख्य समारोह नेहरु स्टेडियम (पोलो ग्राउंड) पर होगा। कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप झंडा फहराकर परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शासकीय भवनों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। सोमवार सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। राष्ट्रगान होगा। सुबह 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। सुबह 9.10 बजे प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन होगा। समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शासकीय विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्कूली विद्यार्थी देंगे प्रस्तुति जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, झांकी एवं परेड दल को मुख्य अतिथि मंत्री काश्यप के हाथों मंच से पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। डीआरएम करेंगे ध्वजारोहण रतलाम रेल मंडल का मुख्य समारोह रेलवे स्पोर्टस ग्राउंड पर होगा। डीआरएम अश्वनी कुमार द्वारा सुबह 10.7 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद डीआरएम द्वारा रेलवे सुरक्षा बल, भारत स्काउट गाइड एवं रोवर्स बुलबुल रतलाम की यूनिटों की परेड का निरीक्षण करेंगे। परेड में शामिल सभी यूनिटों द्वारा मार्च पास्‍ट के बाद रतलाम मंडल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों तथा महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेंगे। रेल सुरक्षा बल के जवानों द्वारा मोटरसाइकिल परेड का प्रदर्शन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल कार्यालय रतलाम सहित मंडल के सभी महत्वपूर्ण स्‍टेशनों को रंग बिरंगी लाइट से सजाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *