अजमेर में SP ने पुलिस जवानों को बांटे लड्‌डू:जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री रावत करेंगे ध्वजारोहण; कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

77वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार को अजमेर में अलग-अलग जगह पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित होगा। मंत्री सुरेश रावत की ओर से ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 95 व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सोमवार सुबह सबसे पहले अजमेर एसपी कार्यालय एसपी वंदिता राणा की ओर से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कर सभी पुलिस जवानों को लड्डू वितरित किए गए और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। अजमेर जिला कलेक्ट्रेट पर जिला कलेक्टर लोक बंधु की ओर से ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। बाद में अफसर और कर्मचारियों से मिलकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *