गणतंत्र दिवस के अवसर पर सवाई माधोपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह आयोजित हो रहा है। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर रहे है। कृषि मंत्री डॉ मीणा यहां 9.05 बजे झंडारोहण करेंगे। जिसके बाद यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान एडीएम संजय शर्मा की ओर से राज्यपाल का अभिभाषण पढ़ा जाएगा। जिला स्तरीय समारोह में कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल वीरांगनाओं का सम्मान करेंगे। इसी के साथ ही वह जिले 54 प्रतिभाओं को भी सम्मानित करेंगे। यह प्रतिभाएं होगी सम्मानित यहां जिला परिषद के CEO गौरव बुड़ानिया और SDM मलारना डूंगर संदीप कुमार बेरड को प्रशासनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में ADEO अजय कुमार शर्मा, उप निदेशक कृषि एवं पी.डी. आत्मा अमर सिंह मीना, कृषि अनुसंधान अधिकारी फूल उत्कृष्टता केन्द्र देवेन्द्र कुमार मीणा, प्रमुख विशेषज्ञ गायनी डॉ. चेतराम मीणा, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, सीनियर वेटरनरी ऑफिसर डॉ. राजकुमार अग्रवाल, प्रभारी सायबर सेल SI अजीत मोगा, प्रवर्तन निरीक्षक रसद विभाग ज्योति शर्मा, जिला प्रबंधक राजीविका ज्योति टांक, संस्थापन अधिकारी राजस्व सियाराम शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी चन्द्रप्रकाश सैनी, Jen प्रीति मीणा, सहायक लेखा अधिकारी भूअभिलेख तारासिंह गुर्जर, लेखा सहायक मोहित कुमार, व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुस्तला मनोज कुमार बैरवा, पशुधन निरीक्षक विजय सिंह मीणा, सहायक प्रोग्रामर समय सिंह मीणा और सीनियर टी.बी. सुपरवाइजर बनवारी मथुरिया शामिल है।इसके अतिरिक्त ग्राम विकास अधिकारी जसवीर सिंह, पटवारी सुनील कुमार, कृषि पयवेक्षक रघुनाथ रैगर, लैब टेक्निशियन विनय कमार गुप्ता, प्रसाविका जॉली वर्गीस, महिला पर्यवेक्षक रणजीत कौर, वनरक्षक महेन्द्र सिंह मीना, वनरक्षक हनुमान सहाय जाजोरिया, ड्राइवर घनश्याम माली और शकील अहमद को भी बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ सुखदेव सिंह डागुर, खेल के क्षेत्र में शारीरिक शिक्षक खुशीराम गुर्जर, खिलाडी श्याम सिंह राजावत, दुष्यन्त गुर्जर, अंश प्रताप सिंह, नंदिका शर्मा और रानी बैरवा को सम्मानित करने की घोषणा की है। सामाजिक कार्य क्षेत्र के लिए सरस्वती विद्या आश्रम समिति कुस्तला, महाराव हम्मीर स्मृति सेवा प्रन्यास विवेकानन्दपुरम, सेवा भारती राजनगर, रणथम्भोर होटल एसोशिएशन और भारत विकास परिषद के सदस्य महेश गुप्ता, टाइगर वॉच संस्था के निदेशक धर्मेन्द्र खाण्डल और श्रीगोपाल गौशाला समिति, आकोदा खण्डार के श्रीराम शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में आशा सहयोगिनी अर्चना शर्मा, आंगनबाडी कार्यकर्ता शकुन्तला, सफाई कर्मचारी गोविन्द सेनी, सहायक जमादार कमलेश कुमार, ठेकाकर्मी राधा देवी, चित्रकार नतिकेश बैरवा और प्रियांशु बामनावत तथा नवोदित कवि के रूप में चिंकी गुर्जर और विजेन्द्र कुमार सैनी भी शामिल हैं।


