भोपाल एयरपोर्ट से डेढ़ करोड़ की ज्वैलरी गायब:CCTV और स्कैनिंग में नहीं मिला कोई सुराग, महिला ने की शिकायत

राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डेढ़ करोड़ रुपए की ज्वैलरी गायब होने का मामला सामने आया है। शनिवार को अमेरिका से भोपाल पहुंची एक महिला यात्री ने हीरे की चेन, अंगूठी और अन्य कीमती जेवरात गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का दावा है कि ज्वैलरी उनके चेक-इन बैग में रखी गई थी, जिसकी कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। मिलन इस मामले की शिकायत भोपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी के अलावा इंडिगो को मेल के द्वारा की है। एयरपोर्ट प्रशासन ने किया दावा खारिज एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईएसएफ की टीम से एयरपोर्ट के सभी संबंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई गई। जांच में किसी भी स्तर पर ज्वैलरी गायब होने की घटना सामने नहीं आई है। उनके अनुसार, बैगेज स्कैनिंग के दौरान भी बैग में ज्वैलरी का कोई पैकेट या संदिग्ध सामग्री दिखाई नहीं दी। इंडिगो को दी गई सूचना, यात्री से संपर्क में एयरपोर्ट प्रशासन ने इस पूरे मामले की जानकारी संबंधित एयरलाइन इंडिगो को भी दे दी है। फिलहाल इंडिगो और शिकायतकर्ता शालिनी बाफना के बीच संपर्क बना हुआ है। शालिनी को स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया गया है कि फुटेज और स्कैनिंग रिपोर्ट में ज्वैलरी के गायब होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। मुंबई जा रही थीं यात्री बताया गया कि शालिनी बाफना अमेरिका से भोपाल पहुंची थीं और यहां से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार होने वाली थीं। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में किसी तरह की चोरी या गड़बड़ी की पुष्टि नहीं होती। 10:20 बजे हुई थी स्कैनिंग एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के मुताबिक, शालिनी के बैग की शनिवार सुबह 10:20 बजे स्कैनिंग की गई थी। इसके बाद 11:00 बजे मुंबई के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी। स्कैनिंग के दौरान बैग में किसी भी प्रकार की ज्वैलरी मौजूद होने के संकेत नहीं मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *