बालाघाट में गणतंत्र दिवस पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम:सेन चौक में देशभक्ति गीतों पर झूमे नगरवासी

बालाघाट के सेन चौक, गायखुरी में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ‘एक शाम वीर जवानों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ऑर्केस्ट्रा कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर नागरिकों ने जमकर नृत्य किया। भारत माता सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के पूजन के साथ हुई। इसके बाद नक्सलियों के हमले में शहीद हुए हॉकफोर्स के जवान आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा कलाकारों ने ‘देश रंगीला-रंगीला, देश मेरा रंगीला’, ‘यह देश है वीर जवानों का’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा याद करो कुर्बानी’ जैसे देशभक्ति गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। शाम 7 बजे शुरू हुआ यह आयोजन देर रात तक चला, जिसे सुनने के लिए आम नागरिक भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। आयोजन समिति में युवा रंजीत गोयल, प्रकाश राहंगडाले, प्रकाश सोनू पटले, लेखेन्द्र ठाकरे, महात्मा हनवत, तपन राजा चौधरी, अनुराग टेंभरे, हिमांशु ठाकरे, कोषाध्यक्ष गुनेन्द्र पटले, चेतन पटले और दीपक ठाकुर सहित कई सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *