बाड़मेर जिले का मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह आदर्श स्टेडियम में मनाया जा रहा है। जिला स्तरीय समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के. विश्नोई ने तिरंगा फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड कमांडर सीआई चैनप्रकाश के नेतृत्व में मार्च पास्ट निकाला गया। इसमें बीएसएफ, आरएसी, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, एनसीसी सीनियर एवं रोवर रेंजर दल शामिल हुए। एडीएम की ओर से राज्यपाल के संदेश का पठन किया जाएगा। पुलिस विभाग के बैंड दल की सुरताल पर छात्र-छात्राओं की ओर से व्यायाम का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पश्चात राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं सामूहिक गान की प्रस्तुति होगी। सामूहिक गान के पश्चात सामूहिक योग का प्रदर्शन किया जाएगा। तस्वीरों में देखे गणतंत्र दिवस की तस्वीरें…. मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग राज्यमंत्री के के विश्नोई उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद ख्यातनाम अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार स्वरूप पंवार देश भक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों की प्रस्तुति देंगे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाड़मेर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान करेंगे। वहीं जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके उपरांत माल गोदाम रोड राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्राओं की ओर से सामूहिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह में नागरिक सुरक्षा का संयुक्त अभ्यास होगा। इसके बाद विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन एवं कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान होगा। इधर बाड़मेर जिले में जिला मुख्यालय पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सुबह 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस को लेकर सरकारी कार्यालयों, भवनों, चौराहों पर आकर्षक रोशनी की गई है। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। 113 जने सराहनीय कार्य करने पर होंगे सम्मानित जिला मुख्यालय के आदर्श स्टेडियम में आयोजित होेने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में 113 लोगों को सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। जिसमें एसडीएम यशार्श शेखर, अशोक मीना, बनवारी लाल, बिहारीलाल दर्जी, डॉ. हनुमानराम चौधरी, पुखराज सहारण, अनिल विश्नोई, हमीराराम बालाच, हनुमानराम चौधरी, केयर्न ऑयल एंड वेदांता लिमिटेड, मैसर्स तनसिंह चौहान, साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू, सुजलोन एनर्जी, एसजी मार्ट, पुनीत भाटी, महेन्द्रसिंह, सुराब खान, जेठानंद पंवार, गुलाराम मेघवाल, एडवोकेट गणेश कुमार मेघवाल, हरिओम पालीवाल, श्रवण कुमार, जसराज कुमावत, डॉ. हुकमाराम जाखड़, बंशीधर जैन, ओमप्रकाश, फरससिंह चौहान, अजयनाथ गोस्वामी को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार महिपालसिंह, चंद्रवीरसिंह, कोमल राठौड़, नेहा पंवार, टीम बाड़मेर, जितेन्द्र कुमार, नेहरू खान, सगताराम, शारदा, महेश पनपालिया, धर्मसिंह, ईश्वरदान, देवराज, रावलसिंह, एडवोकेट नवल किशोर लीलावत, ईश्वरलाल पूनिया, श्रवण कुमार, सुंदरसिंह, सुनिल भाटी, हाकम कुमार, भवानीसिंह राठौड़, प्रेमदान देथा, अश्विनी रामावत, छगनसिंह, अशोक शेरा, राजूराम माली, महेश गौड़, विजय कमार, प्रेम परिहार, भारतसिंह, राहुल शर्मा, नवीन प्रकाश मीना, शोभा गौड़, राधा रामावत, मन मोहन सेजू, अनिता चौहान, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय गोलिया जेतमाल की खो-खो टीम, जागरूक युवा टीम, घेवरसिंह राजपुरोहित, सतीश मीणा को सम्मानित करेंगे। वहीं गेनाराम, अनिता चौधरी, धर्मेन्द्र, दिलीप कुमार, विनोद कुमार, डॉ. महिपालसिंह सोढ़ा, राणसिंह, मुकेश कुमावत, छैलसिंह, मुकेश कुमार परमार, गणपतलाल, बीरबल ढाका, दुर्गावती, कमला, श्रवण कुमार, वीरमाराम मेघवाल, बांकाराम, गंगाराम चौधरी, नरेश कुमार, कैलाशपती, दीपक खत्री, महेन्द्र कुमार, गंगाराम, किशन, लक्ष्मण, रूपचंद, जफर मोहम्मद, भूटटा खान, दशरथ सिंह, मदनसिंह राठौड़, रमेशसिंह इंदा, गफूर खान, रोशन खान, नरपतसिंह, दीपक ढाका, दिनेश मांजू, पाबूराम विश्नोई, राजूराम, भजनलाल, मूलसिंह भाटी, अनिता महिया, पुष्पा कुमारी, ज्योति पूनिया, वर्षा कुमारी, सीमा, कौशल्या, कवराराम बेनीवाल व सुखदेव सोनी को सम्मानित किया जाएगा। क्रिकेट एवं बास्केटबॉल मैच आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को दोपहर दो बजे जिला प्रशासन एवं पत्रकार संघ के मध्य आदर्श स्टेडियम में क्रिकेट मैच आयोजित होगा। इसके अलावा जिला प्रशासन एवं जिला बास्केटबाल संघ की टीम का भारतीय सेना एवं बाड़मेर पुलिस के साथ महात्मा गांधी राउमावि स्टेशन रोड में सांय 5 बजे बास्केटबॉल मैच होगा।


