भीलवाडा में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस लाईन मैदान में आयोजित हुआ जहां डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस लाईन मैदान पर सुबह 9: 05 बजे शुरू हुआ।मुख्य अतिथि एवं जिले के प्रभारी मंत्री डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा ने झंडारोहण से कार्यक्रम का शुभारंभ से किया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण किया गया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद राज्यपाल का संदेश पठन किया गया। आयोजन के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा, इसके बाद जिले में शिक्षा ओर खेलकूद के क्षेत्र उत्कृष्ट छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।इस बार सम्मानित होने वालों की सूची में किसी सरकारी कर्मचारी,एनजीओ को शामिल नहीं किया गया है। पहली बार सिर्फ बच्चों का सम्मान किया जा रहा है साथ ही बच्चों को मुख्य अतिथियों के साथ स्टेज पर बैठने का अवसर दिया गया है। समारोह के दौरान लोक नृत्य,सामूहिक नृत्य ओर व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी डिपार्टमेंट की झांकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगी।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया जाएगा ।


