उदयपुर जिला मुख्यालय पर पर जोश और उत्साह के साथ 77वा गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह गांधी ग्राउंड में हो रहा है, जहां मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मंत्री खराड़ी ने परेड निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। कुछ देर में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले 75 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल का संदेश का पाठन भी होगा। समारोह में सांसद डॉ मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलेक्टर नमित मेहता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और आमजन बड़ी संख्या में मौजूद है।


