बांसवाड़ा में मनाया जा रहा 77वां गणतंत्र दिवस:कुशलबाग मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 72 लोगों सम्मान

जिलेभर में आज गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर मुख्य जिला स्तरीय समारोह शहर के ऐतिहासिक कुशलबाग मैदान में आयोजित हो रहा है। ​सुबह 9 बजे ध्वजारोहण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह ठीक 9 बजे जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव कुशलबाग मैदान में तिरंगा फहरा परेड की सलामी ली। समारोह की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। ध्वजारोहण के पश्चात स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दे रहे हैं। ​72 प्रतिभाओं का होगा सम्मान इस बार का गणतंत्र दिवस जिला प्रशासन के लिए खास है क्योंकि विभिन्न क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करने वाली 72 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में खेल, शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा और नवाचार से जुड़े लोग शामिल हैं। इन सभी को जिला कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की जाएगी। ​सुरक्षा और यातायात के पुख्ता प्रबंध समारोह को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कुशलबाग मैदान और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में भी निर्धारित समय पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *