रोहुआ गांव में लेपर्ड का हमला, पांच लोग घायल:वन विभाग ने डाला डेरा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

सिरोही जिले के रेवदर उपखंड क्षेत्र के रोहुआ गांव में एक लेपर्ड के हमले से पांच लोग घायल हो गए। यह घटना मानपुर कृषि कुएं के पास हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग के रेंजर ललित सिंह ने बताया कि लेपर्ड रोहुआ गांव के पास मानपुर कृषि कुएं पर पहुंच गया था। वहां मौजूद लोगों ने जब उसे देखा तो अफरा-तफरी मच गई। लेपर्ड ने पांच लोगों पर हमला कर दिया, जिन्हें परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग यह जांच कर रहा है कि लेपर्ड लोहे के तारों में उलझने से घायल हुआ है या वह पहले से ही घायल अवस्था में वहां पहुंचा था। लेपर्ड को कराहते हुए देखा गया है। लेपर्ड के घायल होने की खबर फैलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। वन विभाग की टीम लेपर्ड को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *