जयपुर में धूमधाम से निकली नामदेव समाज की रथ यात्रा:शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट के साथ पीले पोशाक में शामिल हुए समाज के लोग

बसंत पंचमी के अवसर पर जयपुर में नामदेव समाज की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। नामदेव दर्जी और छीपा समाज के संयुक्त आयोजन में हुई यह यात्रा जलेब चौक से शुरू होकर बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए पुरानी बस्ती स्थित नामदेव मंदिर में संपन्न हुई। रथ यात्रा की शुरुआत हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, नामदेव टांक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर टेलर, पूर्व कुलपति मोहनलाल छीपा और अन्य गणमान्य लोगों ने महाआरती से की। यात्रा में समाज की महिलाएं, पुरुष और बच्चे पीली पोशाक में शामिल हुए। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, मुख्य रथ, दो जीप रथ, चार बग्गी रथ, 20-20 बैंड वादकों की टीमें और लोक कलाकारों के दल शामिल रहे। जगह-जगह समाज के लोगों ने खाने पीने की व्यवस्था की। यात्रा में शिवाजी महाराज की 8 फीट ऊंची प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसका अनावरण 8 मार्च को जापान में किया जाएगा। यात्रा के दौरान संत नामदेव जी के जीवन से जुड़ी कई झांकियां भी पेश की गईं। पूरे जयपुर के अलावा सीकर, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, टोंक और कोटा से भी समाज के लोग इसमें शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *