डीग पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी जितेंद्र उर्फ जीतू को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 अवैध पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शहर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कुल 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। थानाधिकारी रामनरेश मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर अऊगेट क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू (26) निवासी अऊगेट डीग को आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की जांच की जा रही है।


