बड़नगर रोड पर सिंहस्थ क्षेत्र के सदावल में हेलीपैड का निर्माण अंतिम चरणों में हैं। दावा यह कि जून तक प्रोजेक्ट कंप्लीट कर हैंडओवर कर दिया जाएगा। यानी सिंहस्थ की तैयारियों के सिलसिले में आने वाले वीआईपी व अन्यों के हेलीकाप्टर भी यहां उतर सकेंगे।
सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए हवाई सेवा की सुविधाओं में विस्तार के क्रम में सदावल में करीब 13 करोड़ की लागत से लोनिवि चार हेलीपैड का निर्माण कर रहा है। इनमें से तीन का निर्माण पूरा हो गया है। चौथे का थोड़ा बहुत काम बचा है। करीब 1600 मीटर की बाउंड्री वाल पूर्व में ही यहां बना दी गई। लाउंज की व्यवस्था भी यहां रहने वाली है। माना जा रहा है कि इन हेलीपैड के यहां बनने से सिंहस्थ में वीआईपी मूवमेंट आसानी से हो सकेगा। वर्तमान में शहर में पुलिस लाइन में एक हेलीपैड हैं, जो कि सिंहस्थ क्षेत्र व महाकालेश्वर मंदिर से दूर हैं। शिप्रा के पास हेलीपैड की जरूरत पड़ रही थी
ऐसे में पुराने शहर में खासकर मेला क्षेत्र में शिप्रा के नजदीक व श्री महाकालेश्वर मंदिर के आसपास हेलीपैड की जरूरत महसूस की जा रही थी। क्योंकि सिंहस्थ 2028 में बड़ी संख्या में कई वीआईपी का आना जाना हवाई मार्ग से भी होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए बड़नगर मार्ग के सदावल में हेलीपैड निर्माण के प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनी थी जो अब अंतिम चरणों में हैं। यह चार प्रमुख फायदे होंगे जून में प्रोजेक्ट पूरा होगा
तीन हेलीपैड बन गए हैं, चौथे का काम थोड़ा बहुत बचा है। जून के पहले प्रोजेक्ट पूरा कर दिया जाएगा। -गौत्तम अहिरवार, कार्यपालन यंत्री लोनिवि


