कोटा में शादी की बिंदोरी का DJ बंद करवाया:हिंदू संगठनों ने विरोध किया, थाने में कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया

जिले के कैथून कस्बे में शनिवार रात को एक युवक की शादी की बिंदोरी निकली जा रही थी। कुछ असामाजिक तत्वों ने मस्जिद के सामने निकलने से पहले डीजे बंद करवा दिया। दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हुआ तभी पुलिस वहां पहुंच गई और झगड़े को शांत करवाया आज हिंदू संगठन के लोगों ने कैथून कस्बे में प्रदर्शन कर कैथून थाना अधिकारी को ज्ञापन दिया। आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग बजरंग दल के प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल ने बताया कि हिन्दू समाज के एक युवक की कल रात बिंदोरी निकल रही थी। रास्ते मे मस्जिद आई तो वहां मौजूद विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने बज रहे डीजे को मस्जिद के सामने बंद करने को कहा और बदतमीजी की इस का आज विरोध करते हुए हिन्दू संगठनों ने उन युवकों के खिलाफ कार्रवाही को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और थाने पर थानाधिकारी को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर, विश्व हिन्दू परिषद के योगेश रेनवाल, पूर्व चेयरमैन हरिओम पूरी के नेतृत्व में कैथून कस्बे में प्रदर्शन किया गया। थानाधिकारी को ज्ञापन देकर बिंदोरी में व्यवधान पैदा करने वालो की गिरफ्तारी की मांग की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा ने हिन्दू संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस जाप्ता तैनात किया। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगो को डिटेन किया है। मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *