जैन लिगेसी कप का अंतिम दिन:क्वालिफायर-2 और खिताबी मुकाबले आज, रेस्टफुल रॉयल्स और जेके चैंपियंस के बीच क्वालिफायर-2 शुरू।

भोपाल के बैरागढ़ क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे जैन लिगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज अंतिम दिन है। आज टूर्नामेंट में क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। क्वालिफायर-2 में क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम का सामना एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से होगा। वहीं फाइनल मुकाबला क्वालिफायर-1 की विजेता टीम और क्वालिफायर-2 की विजेता टीम के बीच खेला जाएगा। कल खेले गए दूसरे सेशन में क्वालिफायर-1 मुकाबले में नक्ष नाइट्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं एलिमिनेटर मैच में जेके सुपरकिंग्स ने 360 धुरंधर को 33 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में अपनी जगह पक्की की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *