544 साल बाद श्रीजी की धर्म ध्वजायात्रा निकली:हजारों श्रद्धालु जुटे, आर्मी बैंड ने दी प्रस्तुति, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

बारां में रविवार को ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब 544 वर्षों के बाद शहर के आराध्यदेव श्री कल्याणरायजी महाराज (श्रीजी) की धर्म ध्वजायात्रा निकाली गई। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा की शुरुआत श्रीजी मंदिर से हुई। यात्रा का मार्ग श्रीजी मंदिर से धर्मादा चौराहा, प्रताप चौक, चौमुखा बाजार, सर्राफा बाजार, इंद्रा मार्केट और सब्जी मंडी होते हुए पुनः श्रीजी मंदिर तक रहा। शोभायात्रा में साम्प्रदायिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहां बोहरा समाज ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विशेष आकर्षण का केंद्र रहा आर्मी बैंड, जिसकी प्रस्तुति ने समां बांध दिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने बूंदी के महाराव राजा वंशवर्धन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में वनखंडी बालाजी मंदिर के महंत सत्यप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने की। पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने श्रीजी महाराज की पालकी उठाकर श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद ध्वजारोहण किया गया और महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद के रूप में केसरिया दूध की खीर का वितरण किया गया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी भी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *