परसोहर गांव में रविवार की सुबह बढ़ा हादसा‎:छुही खदान धंसने से दो बच्चियों समेत तीन की मौत, दो महिलाएं हुई घायल

जियावन थाना क्षेत्र के परसोहर गांव में रविवार को मिट्टी के टीले धंसने से दो बालिकाओं और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं। घटना उस समय हुई जब पांच लोग मिट्टी खदान से छुही निकाल रहे थे। मिट्टी निकालते समय टीला ढह गया। मृतक बच्चियां प्रीति सिंह (10 वर्ष) और बसंती (16 वर्ष) व महिला फूलमती यादव (50 वर्ष) थीं। घायलों को मिट्टी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कलेक्टर गौरव बैनल ने मृतकों के परिजनों को रेडक्रॉस से दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग का अमला पहुंचकर जांच कर रहा है। बताया गया कि मिट्टी की खुदाई सरकारी राशन दुकान भवन निर्माण के लिए की गई थी। रेस्क्यू और बचाव प्रयास :
रविवार सुबह करीब 9 बजे पांच लोग छुही निकालने खदान गए। मिट्टी ढहने के बाद आसपास काम कर रहे लोगों ने बचाने का प्रयास किया। फावड़े और कुदारी से मिट्टी हटाने में जुटे। पुलिस और जेसीबी भी मौके पर पहुंची। धीरे-धीरे मिट्टी हटाकर दो घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। मृतक दो बालिकाओं और एक महिला को भी बाहर निकाला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *