गणतंत्र दिवस पर मां बगलामुखी का तिरंगा श्रृंगार:देवी मां को मां भारती के स्वरूप में सजाया, देश की उन्नति और समृद्धि की कामना

आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्वप्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान मां बगलामुखी का भव्य तिरंगा श्रृंगार किया गया। मां को मां भारती के स्वरूप में सजाया गया और उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों – केसरिया, श्वेत और हरे रंग की चुनरी धारण कराई गई।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को तिरंगे झंडों और फूलों से सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मंदिर परिसर में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर और हनुमान मंदिर में भी विशेष तिरंगा श्रृंगार किया गया, जिससे संपूर्ण धार्मिक परिसर की छटा देखते ही बन रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *