अंबिकापुर की छात्रा 500 फीट गहरी खाई में गिरी:मध्यप्रदेश के जोगी भड़क वाटरफॉल पर हादसा; 40 स्टूडेंट्स एडवेंचर टूर पर गए थे

अंबिकापुर की छात्रा की मध्यप्रदेश में 500 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। युवती इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थी। यहीं से 40 छात्र-छात्राओं के साथ एडवेंचर टूर पर आई थी। घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की है। बताया जा रहा है कि रितिका शुक्ला (23 साल) वाटरफॉल देखने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया। ग्रामीणों ने फौरन धामनोद पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीण लकड़ी और रस्सियों की मदद से कच्चे रास्ते से खाई में उतरे। सिर पर गंभीर चोट से मौत ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही रितिका की मौत हो गई। इसके बाद झोली बनाकर शव को ऊपर सड़क तक लाया गया। फिलहाल शव धामनोद अस्पताल ले जाया गया है। अंबिकापुर की रहने वाली थी छात्रा
धामनोद थाना प्रभारी संतोष कुमार दुधी ने बताया कि, छात्रा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली थी। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। मृतका के परिजन अंबिकापुर से रवाना हो गए हैं। उनके आने के बाद सोमवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। ——————————- ये खबर भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप…चित्रकोट वाटरफॉल से कूदा युवक, LIVE VIDEO:मना करते रहे लोग, नाविक ने बचाई जान; दोस्तों संग आया था घूमने छत्तीसगढ़ में बस्तर के चित्रकोट वाटरफॉल से एक युवक ने छलांग लगाकर सुसाइड का प्रयास किया है। हालांकि, नीचे मौजूद एक नाविक नाव लेकर उसके पास पहुंच गया और उसकी जिंदगी बचा ली। अब युवक के छलांग लगाने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक दिन पहले अपने कुछ दोस्तों के साथ वह चित्रकोट जल प्रपात घूमने आया था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *