जालंधर में मंत्री पर आरोप, चाइना डोर से उड़ाई पतंग:भाजपा नेता के पुलिस कार्रवाई पर सवाल, दूसरों पर कार्रवाई, अपने मंत्री पर करेंगे क्या

जालंधर में आप के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पतंग उड़ाने हुए नजर आए। आप मंत्री की पतंगबाजी को लेकर भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने सवाल उठाया है। शीतल ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री जिस डोर से पतंग उड़ा रहे हैं वो चाइना डोर है। भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब सरकार ने चाइना डोर से खिलाफ मुहिम चला रखी है, जो अच्छी बात है। लेकिन क्या सरकार चाइना डोर को लेकर सभी लोगों पर एक समान कार्रवाई करेगी।
शीतल ने एक वीडियो अपने एक्स अकाउंड और फेसबुक पर जारी करते हुए कहा कि जालंधर में पंजाब सरकार का एक मंत्री गली में सरेआम चाइना डोर से पतंग चढ़ाते हुए नजर आया। इस तरह चाइना डोर से पतंगबाजी कर मंत्री क्या साबित करना चाहता है। क्या इस मामले में सरकार और जालंधर पुलिस कार्रवाई करेगी। CM मान से मंत्री के खिलाफ एक्शन लेने की अपील
भाजपा नेता और जालंधर से पूर्व विधायक रह चुके शीतल ने कहा कि मैं सीएम पंजाब भगवंत मान से अपील करना चाहता हूं कि आपकी सरकार ने चाइना डोर के खिलाफ मुहिम चलाई है। जालंधर और पंजाब पुलिस घर-घर लोगों की छतों पर जा रही है। चाइना डोर के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। कई बच्चों की चाइना डोर के कारण जान जा रही है। हाल ही में जालंधर में दो युवकों की गर्दन कट चुकी है। लुधियाना में 10वीं क्लास में पढ़ते बच्चे की जान चली गई। शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि जालंधर में आप के कैबिनेट मंत्री चाइना डोर से पतंग उड़ाते हुए नजर आए। क्या इनके खिलाफ पंजाब पुलिस कार्रवाई करेगी।
सवाल-मोहिंदर भगत वीडियो डाल क्या साबित करना चाहते?
शीतल अंगुराल ने कहा कि बसंत के अगले दिन पंजाब कैबिनेट के मंत्री और जालंधर वेस्ट से MLA मोहिंदर भगत ने गट्टू डोर के साथ पतंग चढ़ाया। इतना ही नहीं इसके बाद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। भाजपा नेता ने कहा कि जालंधर वेस्ट के विधायक इससे क्या साबित करना चाहते हैं कि पंजाब में सभी बच्चे चाइना डोर से पतंग उड़ाएं। पंजाब में लोगों के और बच्चे मरें। मंत्री का वीडियो देखने के बाद बच्चे भी इससे प्रेरित होंगे। आप मंत्री ने गट्टू डोर से पतंग उड़ाकर चाइना डोर को बढ़ावा दिया। क्या इस मामले में भी पर्चा होगा। पूरा जालंधर और पंजाब ये देख रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *