ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष ने फहराया ध्वज:परेड की सलामी ली,कहा-ग्वालियर को मेट्रो पॉलिटन सिटी बनाने और मुरैना में सोलर प्लांट की घोषणा बड़ी उपलब्धि

ग्वालियर में कम्पू स्थित एसएएफ मैदान पर सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने झंडावंदन किया, परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस मौके पर सांसद भारत सिंह कुशवाहा भी मौजूद हैं। समारोह को संबोधित करते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज 77वां गणतंत्र दिवस है, हम सबके लिए गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेटवर्क में पूरा देश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। विश्व में हमारी शाख बन रही है। आने वाले कल मैं यह और बढ़े इस दृष्टि से सभी नागरिकों को कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के तीव्र गति से विकास के लिए काम कर रहे हैं। तोमर ने कहा कि आज के संदेश पत्र में विभिन्न योजनाओं नारी सम्मान, सशक्तिकरण, युवाओं, किसानों का जिक्र है। आने वाले कल में ग्वालियर मेट्रो पॉलिटन सिटी बनेगा और मुरैना में देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट लगाया जाएगा, यह आंचल के लिए बड़ी उपलब्धि है। बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम झंडावंदन के बाद स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल शहीदों के परिजन एवं लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस अवसर पर आकर्षक विभागीय झांकियां भी निकली गईं। भारतीय गरिमा के शीर्ष उत्सव गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ पर जिला मुख्यालय समेत विकास खण्ड, तहसील और ग्राम स्तर पर राष्ट्रीयता की भावना पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। देखिए तस्वीरें… माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के साथ विधानसभा अध्यक्ष करेंगे भोज
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर कम्पू खेल परिसर के सामने एवं हजार बिस्तर अस्पताल के पास में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष तोमर यहां पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत बच्चों के साथ सुरूचि पूर्ण भोज में शामिल होंगे। इस दौरान कई अधिकारी व नेतागण भी भोज में शामिल होंगे।
संयुक्त राजस्व भवन में संभाग आयुक्त और कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने किया झंडावंदन
गणतंत्र दिवस पर संभाग आयुक्त कार्यालय (संयुक्त राजस्व भवन) में संभाग आयुक्त मनोज खत्री और कलेक्ट्रेट में कलेक्टर रुचिका चौहान झंडावंदन किया। इस मौके पर विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसएसपी धर्मवीर सिंह भी झंडा फहराया। इसी तरह जिला पंचायत, जिले के सभी जनपद पंचायत के मुख्यालयों, नगर निगम ग्वालियर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों मे शान के साथ तिरंगा फहराया गया।
रोशनी से जगमग रहे शासकीय भवन
गणतंत्र दिवस पर महत्वपूर्ण शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के ऐतिहासिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और रात्रि में रोशनी की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *