पंजाबी सिंगर विवादों में फंसे:चंडीगढ़ के कार शोरूम का VIDEO वायरल; वकील की DGP को कंप्लेंट- ढिल्लो के हाथ में अफीम, FIR हो

ओल्ड स्कूल और कॉपीराइट जैसे सॉन्ग से सुर्खियों में आए पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लो नए विवाद में फंस गए हैं। ढिल्लो चंडीगढ़ के डिफेंडर कार शो रूम में आए थे। यहां उनके हाथ में एक पैकेट है, जिसमें काले रंग की वस्तु भरी हुई है। सिंगर प्रेम ढिल्लो ने खुद ये वीडियो शेयर की। जिसके बाद एक एडवोकेट ने दावा किया कि प्रेम ढिल्लो के हाथ में अफीम है। वह अफीम को प्रमोट कर रहे हैं। इसके खिलाफ एडवोकेट ने चंडीगढ़ के डीजीपी को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में DGP से बात भी की है। उन्होंने सिंगर प्रेम ढिल्लो पर अफीम प्रमोट करने के केस में FIR दर्ज कर उसे अरेस्ट करने की मांग की है। एडवोकेट ने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर एक्शन न हुआ तो वह हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। सिंगर के वायरल वीडियो में क्या दिख रहा
सिंगर प्रेम ढिल्लो चंडीगढ़ में डिफेंडर कार शोरूम में पहुंचे हैं। साथ में उनके कई साथी भी मौजूद हैं। इस दौरान वह शोरूम विजिट करने के साथ कार के बारे में इन्क्वायरी करते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान वह सोफे पर बैठे हैं। इस दौरान उनके हाथ में एक पैकेट दिखता है। जिसमें अफीम जैसी दिखने वाली चीज भरी हुई है। इसी को लेकर एडवोकेट ने दावा किया कि ये अफीम है। हालांकि ढिल्लो की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई सफाई नहीं दी गई है। एडवोकेट ने अपनी शिकायत में क्या कहा एडवोकेट की तरफ से की गई शिकायत की कॉपी…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *