अजमेर में तेज सर्दी का असर जारी है। आज अजमेर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री है। न्यूनतम तापमान भले ही 5 डिग्री से ज्यादा है लेकिन इसके सुबह गाड़ियों की छतों पर बर्फ जमी हुई देखने को मिली। इसके साथ ही ठंडी हवाओं के चलने से लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुई अजमेर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले अजमेर में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को भी अजमेर में इसी तरह से गाड़ियों पर बर्फ जमी हुई देखने को मिली और सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा भी था। मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रदेश में लगातार ठंडी हवाओं के चलने की वजह से इस तरह से गाड़ियों पर बर्फ जमी हुई देखने को मिल रही है। ठंडी हवाओं के चलने से पूरे दिन ठिठुरन का एहसास हो रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के मौसम में आज एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। इसकी वजह से अब आज और कल अजमेर संभाग में बारिश होने के साथ तेज ठंडी हवा चलने की संभावना है।


