जालंधर में रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन:किलोमीटर स्कीम का विरोध और साथियों की रिहाई की मांग, मांगें न मानीं तो 28 से हड़ताल की चेतावनी

जालंधर में गणतंत्र दिवस के दिन पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के ठेका कर्मियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मियों ने जालंधर बस स्टैंड सहित प्रदेश भर के सभी डिपो के गेट पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन नेता बलविंदर सिंह ने बताया कि किलोमीटर स्कीम के तहत नई बसें शामिल करने के लिए बार-बार टेंडर जारी किए जा रहे हैं, जिसका यूनियन लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि इस विरोध के दौरान कई कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया है। उनके 58 साथी पिछले 58 दिनों से जेल में बंद हैं। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि पनबस और पीआरटीसी के मुफ्त बस सफर के बदले बकाया करीब 1200 करोड़ रुपए का तुरंत भुगतान किया जाए। ताकी कर्मचारियों और पेंशनरों को सड़कों पर संघर्ष करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े। इसके अतिरिक्त, यूनियन ने नए बस बेड़े के विस्तार के लिए बैंकों से ऋण लेकर सरकारी बसें शामिल करने और निजी ऑपरेटरों को इसमें शामिल न करने की मांग भी रखी। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 28 जनवरी तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो सरकार के खिलाफ पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के ठेका कर्मियों 28 जनवरी से अनिश्चित कालीन धरना देंगे। यूनियन ने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था की जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार की होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *