कंज्यूमर वॉइस न्यायोत्सव के सारथियों का सम्मान:2.50 लाख से अधिक लोगों को किया जागरूक; नवाचार अभियान की सफलता पर अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने नवाजा

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कि ओर से ‘कंज्यूमर वॉइस न्यायोत्सव’ को जन-आंदोलन बनाने वाले कर्मयोगियों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए गए एक महीने के विशेष नवाचार अभियान ‘कंज्यूमर वॉइस न्यायोत्सव’ ने सफलता हासिल की है। इस अभियान के दौरान जिले के 2,50,768 लोगों को उपभोक्ता जागरूकता की शपथ दिलवाई गई, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अध्यक्ष मील ने कहा, “प्रशासन, शिक्षा विभाग और मीडिया के समन्वय से ही हम इतने बड़े स्तर पर आमजन तक पहुंच पाए हैं। जब नागरिक अपने अधिकारों के प्रति सजग होता है, तभी न्याय प्रणाली की सार्थकता सिद्ध होती है। अभियान की सफलता में रीढ़ की हड्डी की भूमिका निभाने वाले अधिकारियों और शिक्षाविदों को अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने सम्मान पत्र प्रदान किए। इन्हें किया सम्मानित शिक्षा एवं प्रशासन: सीडीईओ अशोक कुमार शर्मा, सहायक निदेशक (समग्र शिक्षा) अशोक जांगिड़, उदयपुरवाटी एसीबीईओ महेंद्र कुमार सैनी और नवलगढ़ एसीबीईओ कुलदीप पूनिया। सूचना एवं जनसंपर्क: जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह एवं सहायक जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर। शिक्षण संस्थान प्रिंस स्कूल के निदेशक डॉ. गुलझारी लाल कालेर, पीएमश्री राउमावि टांई के वरिष्ठ अध्यापक मुकेश ढाका तथा बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक नितेश झाझड़िया को सम्मानित किया गया। आयोग अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस दौरान वक्ताओं ने संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाए रखने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *