उम्मेद चौक गोलनाडी मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बजरंग क्लब की ओर से इस क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने वाले बॉक्सिंग कोच विक्रम सिंह आर्य व जिम्नास्टिक कोच किशोर सिंह का सम्मान किया गया। इस दौरान दोनों कोच ने गोलनाडी मैदान की महत्ता बताते हुए शेलेंद्र सिंह व किरण कुमार के क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। बोले- इसी मैदान पर सीखे थे गुर समारोह को संबोधित करते हुए बॉक्सिंग कोच विक्रम सिंह आर्य ने कहा कि बचपन में इसी गोलनाडी मैदान पर कर्मयोगी मदन सिंह आर्य ने बॉक्सिंग खेलने के गुर सिखाए। बॉक्सिंग खेलते-खेलते राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता में पहुंचे, फिर एनआईएस कोच बन राजस्थान में युवा मुक्केबाजों को तैयार किया। उन्होंने सभी युवा खिलाड़ियों को इस मैदान से बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, फुटबॉल सहित अन्य खेलकूद में तैयार होकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करने वाले एक से बढ़कर खिलाड़ियों के बारे में अवगत कराया। युवा खेलों में ध्यान दें जिम्नास्टिक कोच किशोर सिंह ने बताया कि यह खेल का मैदान क्षेत्र के कई युवाओं की दशा व दिशा तय करता है। क्षेत्र के युवा इधर-उधर ध्यान देने की बजाय इस खेल के मैदान की उपयोगिता समझकर अपने भविष्य में विकास के पथ पर आगे बढ़ें। इससे पूर्व बजरंग क्लब के अध्यक्ष शेलेंद्र सिंह, सचिव राजेश सिंह पंवार, किरण कुमार, नरेश पंवार ने अतिथियाें का साफा, दुपट्टा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी शिव सिंह पंवार, रणजीत सिंह, उम्मेद सिंह आर्य, जितेंद्र शर्मा, भवानी सिंह, देवेंद्र सिंह, भगवान सिंह, गौरव पंवार, हनुमान सिंह, चंदन सिंह के साथ बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। अतिथियाें ने क्रिकेट प्रतियोगिता में शेलेंद्र सिंह व किरण कुमार के बीच मुकाबले का उदघाटन किया। मैच में किरण कुमार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए। जवाब में शेलेंद्र सिंह की टीम ने तीन विकेट खोकर मुकाबला आसानी से जीत लिया।


