सीधी में घर में घुसा ट्रक, नाबालिग लड़के की मौत:ग्रामीणों ने चक्काजाम किया, कहा- स्पीड ब्रेकर बनाए जाए

सीधी जिले में बल्कर ट्रक घर में जा घुसा। हादसे में एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। साथ ही एक गाय भी मौत हुई है। घटना रविवार दोपहर तीन बजे मझौली के सिकरा गांव में हुई। जिसमें 16 साल के चंगू पिता सुभाष यादव की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बल्कर इतनी तेज गति से आ रहा था कि चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह सीधा घर में जा घुसा। घटना की जानकारी मिलते ही नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर भारी वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाए और यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *