रायपुर में एक 60 साल के बुजुर्ग के पास से गौ-मांस पकड़ाया है। बुजुर्ग मांस को बोरी में बांधकर घर ले जा रहा था। इस बात की भनक गांव वालों के माध्यम से गौ-रक्षकों को लग गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे रोक लिया। जिसके बाद मंदिर हसौद थाने में सूचना दी गई। इस मामले के मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कृषक पशु एक्ट में एफआईआर दर्ज कर लिया है। मंदिर हसौद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे कोमल मेहर नाम का बुजुर्ग अपनी साइकिल में गौ मांस लेकर जा रहा था। बोरी में करीब 25 किलो मांस था। गांव वालों को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद मौके में गौ-सेवकों ने पहुंचकर व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही कोमल को थाने लाया गया। स्थानीय गौ-सेवक सोनू यादव और अनिल धीवर के साथ अन्य हिंदू संगठन के सदस्य भी थाने पहुंच गए। आरोपी के खिलाफ हुआ एक्शन गौ-सेवकों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी कोमल मेहर के खिलाफ कृषक पशु एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। इसके साथ ही आरोपी के पास से गौ मांस भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी चमड़े से जुड़ा व्यवसाय करता है।


