मैहर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया:कलेक्टर रानी बाटड़ ने जिला स्तरीय समारोह में ध्वज फहराया

मैहर जिले में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित किया गया। कलेक्टर रानी बाटड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। कलेक्टर रानी बाटड़ ने पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के साथ खुली जिप्सी में परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम के दौरान शांति और सौहार्द के प्रतीक के रूप में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। मुख्य समारोह में आकर्षक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस बल सहित कुल 10 टुकड़ियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां प्रस्तुत की गईं। 1500 स्टूडेंट्स हुए समारोह में शामिल समारोह में जिले के 18 विद्यालयों के लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने “सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा” गीत की धुन पर पी.टी. प्रदर्शन किया। मैहर नगर के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भारत की बहुआयामी संस्कृति को दर्शाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नगर पालिका मैहर, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी/जल निगम, उद्यानिकी, वन, कृषि अभियांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा तथा पशुपालन विभाग सहित 10 विभागों ने अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रदर्शित करती हुई झांकियां निकालीं। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पी.टी. प्रदर्शन और झांकियों की अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों ने सराहना की। यह समारोह देशभक्ति और अनुशासन के वातावरण में संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *